Advertisement
बाराबंकी
Trending

नदियाँ जीवन रेखा हैं इनका संरक्षण करना इन्हें स्वच्छ बनाये रखना भावी पीढ़ी के सुखद जीवन के लिए जरूरी है।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। नदियाँ जीवन रेखा हैं और इनका संरक्षण करना व इन्हें स्वच्छ बनाये रखना भावी पीढ़ी के सुखद जीवन के लिए जरूरी है।
उक्त विचार जिला गंगा समिति द्वारा अवशानेश्वर मंदिर के।निकट गोमती नदी के तट पर आयोजित गंगा स्वच्छता अभियान में विनय कुमार शुक्ला सहायक विकास अधिकारी त्रिवेदीगंज ने व्यक्त किये।
उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रदीप सारंग सदस्य जिला गंगा समिति ने कहा कि नदियाँ आर्थिक ऊन्नति में सहायक होने के साथ हमारी संस्कृति को समृद्ध करती हैं। हर नदी की एक कहानी है जिसे समझना होगा और नदियों को स्वच्छ बनाये रखने में योगदान देना चाहिए।
उमेश कुमार कनौजिया उप वन-क्षेत्राधिकारी ने कहा कि यदि हम पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुए तो प्राकृतिक आपदाओं के रूप में आने वाले भयंकर परिणामों के लिए हमें तैयार रहना होगा।


नमामि गंगे व जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी दिवाकर सिंह ने कहा कि गंगा नदी सहित समस्त जलश्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए नियमित काम करना होगा। अपनी दैनिक आदतों में सुधार करते हुए हम गंदा करना बन्द कर दें तो स्वच्छता के लिए बड़ा योगदान होगा।
विद्यालयी बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई तथा अभिव्यक्ति नामक संस्था1 द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी ने ग्लब्स पहनकर गोमती नदीके तट पर विखरा पड़ा कुड़ा प्लास्टिक आदि उठाकर कूड़ेदान में एकत्रित किया गया तथा स्वच्छता संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता जितेन्द्र त्रिवेदी, प्रधान अध्यापक जितेंद्र कुमार ने भी विचार रखे एवं वन दरोगा एके सिंह, अभिनेन्द्र प्रताप सिंह,
ग्राम प्रधान रौनी सुनील कुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button