जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह ने कार्यालय में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अवधि में जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक के दौरान जनपद स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बाराबंकी को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम अवधि में 11 अगस्त को जीआईसी आॅडिटोरियम में प्रातः 9 बजे से छात्र/छात्राओं द्वारा भारत के नक्शे का प्रस्तुतीकरण, प्रातः 11 बजे से तिरंगा रैली(छात्र, छात्राओं, एनसीसी कैडेट, स्वयं सहायता समूह, नगर पालिका कर्मी, एनजीओ), दोपहर 12 बजे से रंगोली प्रतियोगिता, अपरान्ह 01 बजे से पोस्टर प्रतियोगिता, अपरान्ह 03 बजे से नुक्कड़ नाटक व लोकगीत, सायं 5 बजे से पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरण तथा सायं 05.30 बजे से लोकगायन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार टाउन हाल नगर पालिका परिषद बाराबंकी में 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दिव्यांग प्रोत्साहन रैली, अपराह्न 4 बजे से गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सायं 05 बजे से कठपुतली शो, सायं 05.30 बजे से लोक गायन, 13 अगस्त को अपराह्न 4 बजे से गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सायं 05 बजे से मैजिक शो, सायं 05.30 से लोक गायन, टाउन हाल नगर पालिका परिषद बाराबंकी में दिनांक 14 अगस्त को अपराह्न 4 बजे से गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सायं 05.30 से लोक गायन, टाउन हाल नगर पालिका परिषद बाराबंकी में 15 अगस्त, 2022 को प्रातः 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह, दोपहर 12 बजे से गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अपरान्ह 01 बजे से कथक नृत्य का आयोजन किया जा रहा है।




