
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी । आज दिनांक 12.03.2024 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति में गुजरात के अहमदाबाद से 85 हजार करोड़ से अधिक रेल परियोजनाओ का शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पण किया तथा 10 वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों सहित अन्य रेल सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया गया । इसी क्रम में संसदीय क्षेत्र बाराबंकी के अंतर्गत बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अकबरपुर- बाराबंकी रेल मार्ग के दोहरीकरण व एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टाल के शिलापट्ट का अनावरण मुख्य अतिथि बाराबंकी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर, शिव स्वामी वर्मा, अनिल रावत, अतुल शुक्ला, अनुज वर्मा, नीरज वर्मा, अशोक प्रधान सहित रेलवे विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहें ।



