Advertisement
देश विदेश
Trending

25 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा इसी दिन होली का त्योहार भी है। वैसे तो चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं इसलिए चंद्रमा पर ग्रहण लगता है।

चन्द्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है।

इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है ग्रहण के दौरान कई तरह की नकारात्मक शक्तियां भी प्रबल हो जाती हैं, जिससे हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है ऐसे में चलिए जानते हैं मार्च के महीने में लगने वाले ग्रहण का सूतक काल और इसका प्रभावी प्रभाव।

विज्ञापन

2024 का कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण ?

विज्ञापन 2

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगेगा यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, जिसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन 3

पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से है?

विज्ञापन 4

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के समय से 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है लेकिन इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। जिसके कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। साथ ही इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा इसलिए आप बिना किसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं।

विज्ञापन 5

जाने कहां दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण?

25 मार्च को होली पर लगने वाले पहले चंद्र ग्रहण को बेल्जियम,आयरलैंड,इटली पुर्तगाल,इंग्लैंड, स्पेन, हॉलैंड, नार्वे, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, जापान, अमेरिका, फ्रांस,रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के हिस्सों में देखा जा सकेगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button