उधुवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल बुधवार को संपन्न हो गया।

उधुवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल बुधवार को संपन्न हो गया।
रिपोर्ट : – उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। दो दिवसीय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल बुधवार को संपन्न हो गया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए।वहीं
विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है।इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य होती है बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होती है।साथ ही इस प्रकार की खेल होने से बच्चों का प्रतिभा देखने मिलता है।जानकारी के अनुसार वार्षिक खेल में प्रखंड के फ्लोरा पब्लिक स्कूल एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के छात्रों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगियों में लॉन्ग जंप, हाई जंप, दौड़ सहित अन्य प्रकार की प्रतियोगिता हुआ।इसमें प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा की छात्रा राधिका कुमारी ऑल ओवर चैंपियन बनी साथ ही लुतेंजरा खातून भी ऑल ओवर चैंपियन रही।इसके अलावा छात्र में बेनजीमन किस्कू प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर राहुल शेख रहा.16 सौ मीटर दौड़ में अजय कुमार साहा प्रथम स्थान प्राप्त किया।म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में इशरत खातून प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा अन्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं मंच का संचालन शिक्षक मो आकिब जावेद ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के हाथों विजेताओं को कप व मेडल देकर सम्मानित किया गया।मौके पर प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां, शिक्षक मनु शेख,मो अफलातून, हांसदा,नईम अख्तर सहित अन्य मौजूद।




