फिरोजाबाद
Trending
जिला बदर व हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलहा व कारतूस सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक जिला बदर व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अमित को एक अवैध तंमचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस सहित माल गोदाम के सामने आजादनगर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर नम्बर 87 (ए) अपराधी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अवगत कराना है कि अभियुक्त अमित उपरोक्त को अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद द्वारा दिनाँक 30/09/2023 को जिला बदर किया गया था जिसके क्रम में अभियुक्त को आदेश तामील कराकर जनपद फिरोजाबाद की सीमा से बाहर किया गया था। अभियुक्त अमित जिला बदर आदेश की शर्तों का उल्लंघन करते हुए जनपद में घूम रहा था जिसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन




