
रिपोर्ट-सौम्य वर्मा
जनपद उन्नाव । थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । आज दिनांक 26.01.2022 को उ 0 नि 0 विजय सिंह सेंगर मय हमराह फोर्स द्वारा उमरियाभगवन्तपुर तिराहे से अभियुक्त सुरेश पुत्र राजा मल्लाह निवासी ग्राम धन्नापुरवा मजरा कटरी गदनपुर अहार थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को कब्जे से एक अदद तमंचा देशी 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी में मु 0 अ 0 सं 0 024/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1. सुरेश पुत्र राजा मल्लाह निवासी ग्राम धन्नापुरवा मजरा कटरी गदनपुर अहार थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव बरामदगी एक अदद तमंचा देशी 12 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
1. उ 0 नि 0 विजय सिंह सेंगर
2. का 0 मनीष कुमार
3. का 0 अतुल यादव




