थाना बड्ड़पुर पुलिस टीम ने 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
थाना बड्ड़पुर पुलिस टीम ने 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया कब्जे से चोरी किये गये 06 टेबलेट, 06 प्रिन्टर कार्टेज, 01 मोबाइल सहित 01 तमंचा मय कारतूस बरामद।
जनपद बाराबंकी में थाना बड्डूपुर पुलिस ने मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से तीन अभियुक्तों को भगौली मस्जिद के पास रायपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्तों के पास से चोरी के 06 टेबलेट, 01 मोबाइल व 06 प्रिन्टर कार्टेज सहित 01 तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना बड्डूपुर पर मुकदमा संख्या 178/ 2023 धारा 411/413/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है जो लखनऊ मेट्रो ट्रेन व बस स्टाप से यात्रियों के पर्स चोरी कर लेते हैं व बरामद मोबाइल, टेबलेट व कार्टेज चोरी की गई पर्स थैलों से ही मिलना बताया गया।
इन टेबलेट व मोबइल को अपर्चित व्यक्तियों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते दामों में बेच देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा बरामद टेबलेट, मोबाइल व कार्टेजों को दूर-दराज से आए हुए कांवड़ यात्रियों को बेचने की योजना बना रहे थे एवं इसके पूर्व भी चोरी के टेबलेट व मोबाइलों को राह चलते लोगों को बेच देने की बात स्वीकार की गई है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. जीतेश वर्मा पुत्र रामचन्दर वर्मा निवासी वाजिदपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
2. अजय कुमार पुत्र अवधेश कुमार वर्मा निवासी रायपुर मजरे भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
3. विकास वर्मा पुत्र लालजी वर्मा निवासी रायपुर मजरे भगौली थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी :-
1- 1 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
2- 6 टेबलेट
3- 6 कार्टेज
4- 1 मोबाइल
पुलिस टीम :-
1. थानाध्यक्ष संतोष कुमार थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
2. उप निरीक्षक राजेश कुमार पटेल थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
3. हेड कांस्टेबल अब्दुल हमीद थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
4. कांस्टेबल अरविंद थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।




