जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक के दौरान यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड बाराबंकी में बंद/टूटी पड़ी नालियों की साफ-सफाई व मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड में फायर स्टेशन के निर्माण हेतु आवेदन प्रस्ताव, यूपीएसआईडीसी कुर्सी रोड में रोड नंबर 23 एवं 28 पर आवागमन की सुविधा की दृष्टिगत मार्गो की मरम्मत एवं चैड़ीकरण,श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीकरण, एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत ऋण की समीक्षा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि जिन कार्यों को अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है उन कार्यों को समय अंतर्गत पूरे कर लिए जाए। जिलाअधिकारी ने कहा कि उद्यमिगण की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए जिससे जिन उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित किया गया है, उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उद्यमिगण की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के तौर पर कार्य को पूरा करे।
बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग, प्रधानाचार्य आईटीआई, उद्यमीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




