पत्रकार के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव व क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मांखी पुलिस द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 17.07.2021 को महेश पुत्र रामेश्वर नि 0 ग्राम हंसाखेड़ा थाना माखी जनपद उन्नाव जो अख्तियारपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव में आंगनबाड़ी केन्द्र पर कमरे का निर्माण किया था , जिसके ठेका भानू सिंह चंदेल के पास था । उसका पैसे का लेनदेन शेष रह गया था भानू सिंह चंदेल का कहना है कि 7000 रू 0 मेरे शेष है तथा महेश का कहना है कि 17000 रु 0 मेरे शेष हैं जो भानू चन्देल नहीं देते । महेश के परिजनों व भानू चंदेल के मध्य कहासुनी में
1. धीरन्द्र सिंह उर्फ अंशू सिंह पुत्र बबलू सिंह।
2. छोटू सिंह पुत्र बब्लू सिंह
3 . नरायन सिंह पुत्र अज्ञात
4. बब्लू सिंह पुत्र अज्ञात नि 0 कोरारी कला थान मांखी जनपद उन्नाव ने हस्तक्षेप किया तथा धीरेन्द्र एवं भानू में कहासुनी एवं झगड़ा हो गया ।
वादी भानू सिंह चदेल नि 0 ग्राम सलेमपुर गुमानीखेड़ा थाना मांखी जनपद उन्नाव की तहरीर पर मु 0 अ 0 सं 0 230/21 धारा 323/504/506/392 भा 0 द 0 वि 0 बनाम
1 . धीरन्द्र सिंह उर्फ अंशू सिंह पुत्र बबलू सिंह
2. छोटू सिंह पुत्र बब्लू सिंह
3. नरायन सिंह पुत्र अज्ञात
4. बब्लू सिंह पुत्र अज्ञात नि 0 कोरारी कला थान माखी जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया था ।
उपरोक्त चारों अभियुक्तों को आज दिनांक 20.07.2021 को उ 0 नि 0 विनोद कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1. धीरन्द्र सिंह उर्फ अंशू सिंह पुत्र बबलू सिंह।
2. छोटू सिंह पुत्र बब्लू सिंह
3. नरायन सिंह पुत्र अज्ञात
4. बब्लू सिंह पुत्र अज्ञात नि 0 कोरारी कला थान मांखी जनपद उन्नाव
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ 0 नि 0 विनोद कुमार
2. हे 0 का 0 राजेश प्रताप
3. हे 0 का 0 महेश यादव
4. का 0 महेन्द्र चौहान




