Advertisement
उप राष्ट्रपति सचिवालयभारत

उपराष्ट्रपति के भाषण के प्रमुख अंश

रिपोर्ट:-शमीम 

सभी को नमस्कार,

· कहते हैं ना भारत के प्रधानमंत्री जी जिस काम की नहीं नींव डालते हैं वहां लोकार्पण भी करते हैं। मुझे भी आज प्रफुल्ल भाई की वजह से दोनों काम करने का मौका मिला है। लोकार्पण भी किया है और मेडिकल एजुकेशन से जुड़ी हुई एक संस्था का शुरुआत करने का भी मौका मिला है।

·दुनिया की अर्थव्यवस्था में आज भारत पांचवें स्थान पर है। हमने कनाडा को पीछे छोड़ दिया फ्रांस को पीछे छोड़ दिया इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने हम पर राज किया और आने वाले दो-तीन साल में हम जर्मनी और जापान से भी आगे निकल जाएंगे।

·जब मैं सांसद बना था 1989 में, देश के सामने, भाइयों और बहनों, बहुत बड़ी समस्या थी। समस्या जबरदस्त थी। सोने की चिड़िया कहलाने वाला देश का सोना हवाई जहाज से स्विट्जरलैंड भेजा गया। गिरवी रखा गया दो बैंकों में ताकि हमारी आर्थिक क्रेडिबिलिटी सस्टेन हो। बहुत चुनौतीपूर्ण समय था।

·मेरे मन में कोई शंका नहीं है समाज को बदलने का अगर सबसे सार्थक साधन अगर कोई है तो है एजुकेशन है education is the most impactful transformational mechanism to bring about equality and cut down inequality.

विज्ञापन

·माननीय मुख्यमंत्री जी से एक बात कहना चाहूंगा कि वैल्यू एडिशन टू राइस को आप एक प्रमुख बिंदु बनाकर मार्केटिंग कीजिए। आज का किसान यदि अगर आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा और किसन आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि किसान कृषि उत्पादन में वैल्यू ऐड करें। उसकी मार्केटिंग करें। जब किसान इसके व्यापार से अपने आप को जोड़ लेगा तो देश का सबसे बड़ा व्यापार आज के दिन तो किसान की हालत में गुणात्मक बदलाव निश्चित रूप से आएगा।

विज्ञापन 2

· एक समय था यह इलाका और पास वाला इलाका नक्सलवाद की चपेट में था। अब उसमें काफी गिरावट आई है। करीब करीब खत्म हो गया है। यह लोगों को सुख चैन देने की बात है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई देता हूं।

विज्ञापन 3

· आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि देश में बदलाव कहां आ रहा है… बदलाव तब आता है जब आदमी का जीवन बदलता है। उस आदमी के जीवन को बदलने के लिए प्रयास जो किए गए हैं उनकी ओर आप ध्यान दीजिए। स्वच्छता अभियान- हर घर में शौचालय होना साधारण बात नहीं है और आज के दिन यह जमीनी हकीकत है। हर घर को गैस सिलेंडर मिलना आसान बात नहीं है यह जमीनी हकीकत है।

विज्ञापन 4

· साधन कितने उपलब्ध हैं… आज के दिन किसी में अगर कोई प्रतिभा है, कोई कुछ करना चाहता है, तो फाइनेंस आज के समय में कोई प्रॉब्लम नहीं है। मुद्रा लोन को देख लीजिए आप अचंभित रह जाएंगे कि कितना बदलाव देश में आ रहा है। साधारण मानव जो सोच नहीं सकता था कि मैं अपना गुजारा कैसे करूंगा वह दूसरे के गुजारे का माध्यम बन गया है। यह बहुत बड़ा बदलाव है, क्रांतिकारी कदम है सरकार का कि हर घर में नल भी हो और नल में जल भी हो।

विज्ञापन 5

· मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप महान शिवाजी महाराज की भूमि से हैं। भारत के संविधान में, उसके भाग 15 में जो संविधान निर्माता ने चित्र रखे हैं, उसमें महान शिवाजी महाराज का चित्र है। और महान शिवाजी महाराज का चित्र संविधान के उस भाग में है जिसका संबंध चुनाव से है, और चुनाव का सीधा संबंध प्रजातंत्र से है। हमारा प्रजातंत्र  जीवंत है। We are the largest democracy, Mother of Democracy on the planet. तो कितने गौरव की बात है कि हमारे देश के इतने बड़े आइकॉन शिवाजी महाराज – उनको संविधान निर्माताओं ने विवेकपूर्ण तरीके से उनका चित्र संविधान में रखा है। मैं इस भूमि को नमन करता हूं, इस भूमि ने राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने के लिए हमें बहुत जबरदस्त रूप से प्रेरित किया है।

· जब नेतृत्व जमीनी हालत की परख रखता है तब बदलाव आता है और आज के दिन केंद्र और राज्य में नेतृत्व जमीनी हालात पर नजर रखता है, जमीनी हालात को बदलने की ताकत रखता है, जमीनी हालात को बदल रहा है और यह बदलाव इतना जबरदस्त है कि दुनिया की नजर में भारत उस ऊंचाई पर आगे जा रहा है जिसका… जब मैं लोकसभा का सदस्य बना 34 साल पहले… ना तो मैंने कल्पना की थी, ना मैंने ऐसा सपना देखा था। सपना देखते हुए भी डर लगता था और आज हम सपना देख रहे हैं कि 2047 में भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ देशों में होगा, विकसित भारत होगा।

· मनोहरभाई पटेल ने जो आदर्श स्थापित किया है, जो प्रेरणा दी है, जो पौधा लगाया है, वो काफी बड़ा हो गया है। उनके काम से जो बड़ा बदलाव आया है वह निरंतरता से जारी रहेगा मुझे कोई शक नहीं है। उनके पुत्र और पुत्रवधू दोनों एक संकल्प के साथ मेहनत करके इसमें लगे हुए हैं। यहां आने के बाद जो मैंने देखा है, मैं आपको कह सकता हूं मैंने नहीं सोचा था कि इतना प्रभावी कार्य होगा, इतनी ईमानदारी से कार्य होगा, इतनी निष्ठा से हो रहा है। यह होना अपने आप में एक बहुत बड़ा संकेत देता है कि इस इलाके में और भी बदलाव निश्चित रूप से आता रहेगा।

· भारतीयता हमारी पहचान है। हम महान भारत के नागरिक हैं। हमें गर्व होना चाहिए कि आज के दिन देश में जो प्रगति हो रही है उसकी दुनिया सराहना कर रही है चाहे चंद्रयान-3 चांद पर जाए, चाहे देश में कानून बदलकर एक तिहाई रिजर्वेशन महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में दिया जाए। यह रिजर्वेशन जो है, इस पर जनजातीय महिलाओं का भी बहुत बड़ा हक है, जो रिजर्वेशन जनजाति और शेड्यूल कास्ट के लिए है उसमें भी वन थर्ड रिजर्वेशन महिलाओं के लिए होगा। अब आप पूरा अंदाजा लगाइए कि जो दृश्य आपने पहली बार अचंभित होकर कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को देखा… जहां हमारी नारी शक्ति का संपूर्ण रूप देखने को मिला- एयर फोर्स, नेवी, आर्मी का जबरदस्त प्रदर्शन था, वही प्रदर्शन, उतनी ही ताकत, उतनी ही योग्यता आने वाले कुछ वर्षों में लोकसभा और विधानसभा में भी देखने को मिलेगी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button