पिता की फटकार से छुब्ध किशोर ने की आत्म हत्या

बाराबंकी!! टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम गौरी पुरवा मजरे करोनी का है। यहां के निवासी सुखराम का 16 वर्षीय पुत्र दुर्गेश बुधवार की सुबह गांव की ही एक लड़की को उसकी ससुराल छोड़ने घर पर बिना बताए चला गया था। घंटो गायब रहने से घर के सभी लोग परेशान थे। और इधर उधर ढूढ रहे थे । तभी वह लगभग दो बजे वह वापस घर पहुंचा तो पिता ने जमकर फटकार लगाई। इस बात से नाराज दुर्गेश घर से थोड़ी दूर पर स्थित बाग में पहुंचा और वहां लगे एक आम के पेड़ से फांसी के फंदे में झूल कर आत्महत्या कर ली।खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब देखा तो परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्गेश द्वारा की गई आत्महत्या से परिवार व गाँव मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




