अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी की सामान्य
मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी
मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी की सामान्य बैठक 08 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे जीआईसी ऑडीटोरियम में आहूत की जायेगी। बैठक में रेडक्रास सोसाइटी की नवीन गाइडलाइन के अनुसार 10-15 नवीन सदस्यों की जिला प्रबन्ध समिति कार्यकारिणी का चयन किया जाना है। साथ प्रबन्ध/कार्यकारिणी समिति एवं रेडक्रास की जनपद शाखा को मजबूत करना एवं नये सदस्यों को बनाने का अभियान व आय श्रोतों को बढ़ाने से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा भी होनी है।



