Advertisement
भारतस्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों के रूप में 13,84,309 स्वास्थ्य मेलों में संयुक्त रूप से कुल 11 करोड़ से अधिक लोगों ने भागीदारी की

आयुष्मान भव अभियान


5 करोड़ से अधिक आभा(एबीएचए) खाते खोले गए

6,41,70,297 लोगों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया और 5,10,48,644 लोगों को निःशुल्क निदान सेवाएं दी गईं

पहली तिमाही में 45,43,705 गर्भवती माताओं ने पंजीकरण कराते हुए पहली एएनसी जांच पूरी की; 29,83,565 माताओं और 49,44,359 बच्चों का टीकाकरण किया गया

रिपोर्ट:-शमीम 

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करते हुए, वर्तमान में जारी आयुष्मान भव अभियान के दौरान 5 करोड़ से अधिक आभा(एबीएचए) खाते खोले गए हैं। इसके अलावा, कुल 4,44,92,564 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 1,15,923 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया हैं। यह 28 दिसम्बर, 2023 तक के डेटा को प्रतिबिंबित करता है।

वर्तमान में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत, 28.12.2023 तक 13,84,309 स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों में संयुक्त रूप से लोगों की भागीदारी 11,30,98,010 तक पहुंच चुकी है।

स्वास्थ्य मेलों में निम्नलिखित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं:

विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेले: 13,49,356 आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन और संचालन किया गया और इन मेलों में 9,76,56,060 लोगों ने भागीदारी की। इन मेलों में 9,21,783 स्वास्थ्य, योग, ध्यान के साथ 1,02,90,345 टेली परामर्श शामिल थे। 6,41,70,297 लोगों को निःशुल्क दवाएं दी गईं और 5,10,48,644 लोगों को निःशुल्क निदान सेवाएं प्रदान की गईं। 74,04,356 लोगों को आयुष सेवाएं दी गईं और 10,99,63,891 लोगों को जीवनशैली गतिविधियों के लिए परामर्श दिया गया। 45,43,705 गर्भवती माताओं ने पहली तिमाही में पंजीकरण कराया और उनका पहला एब्सोल्यूट न्यूट्रोफिल काउंट (एएनसी) चेकअप पूरा किया गया और 29,83,565 माताओं और 49,44,359 बच्चों का टीकाकरण दिया गया। 18,94,71,490 लोगों की 7 तरह की (टीबी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और मोतियाबिंद) स्क्रीनिंग की गई। यह डेटा 28 दिसम्बर, 2023 तक परिलक्षित होता है।

विज्ञापन 2

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेला (सीएचसी): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेले के तहत 37,664 मेलों में 1,54,41,950 लोगों का पंजीकरण हुआ। 1,10,05,931 रोगियों ने सामान्य ओपीडी से परामर्श लिया जबकि 49,67,675 रोगियों ने विशेषज्ञ ओपीडी से परामर्श लिया। 38,309 बड़ी सर्जरी और 1,30,760 छोटी सर्जरी की गई हैं। यह डेटा 28.12.2023 तक परिलक्षित होता है।

विज्ञापन 3

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001N580.jpg

विज्ञापन 4

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन

विज्ञापन 5

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XYXK.jpg

जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003JPC4.jpg

कर्नाटक में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004J52N.jpg

हरियाणा में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button