Advertisement
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालयभारत

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया

रिपोर्ट:-शमीम 
खेल-कूद के रोमांचकारी माहौल में, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और टूर्नामेंट ट्रॉफी का शिवाजी स्टेडियम में उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह और ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री पंकज जैन, इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्री श्रीकांत माधव वैद्य, हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ और भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी अजीत पाल सिंह तथा जफर इकबाल उपस्थित थे। टूर्नामेंट का आयोजन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

 

अपने संबोधन में श्री हरदीप पुरी ने हाल ही में एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने भाग लेने वाली आठ हॉकी टीमों के सभी सदस्यों को एक शानदार टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

श्री पुरी ने कहा, “आज, आप यहां अंतर-विभागीय सीनियर महिला टूर्नामेंट में खेल रही हैं, लेकिन कल, आप में से कई भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और विश्व चैंपियन और विश्व विजेता के रूप में उभरेंगे। अपनी ओर से, हम अपनी लड़कियों के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं और वातावरण प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ताकि, वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकें।

विज्ञापन

इस अवसर पर, श्री पंकज जैन ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 1982 के एशियाई खेलों के हॉकी मैचों के दौरान इसी शिवाजी स्टेडियम में एक चिकित्सा स्वयंसेवक के रूप में कार्य किया था। उन्होंने कहा, “मैं उस समय एक युवा लड़का था और उन दिनों की यादें मेरे साथ जुड़ी हुई हैं। आप सभी कई लड़कियों और कई युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। आप अपने प्रदर्शन से आने वाली पीढ़ी को प्रेरित कर रही हैं और आपकी वजह से उनकी आंखों में आशा और खुशी है”, श्री जैन ने आठ टीमों के युवा हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करते हुए कहा।

विज्ञापन 2

इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्री श्रीकांत माधव ने न सिर्फ महिला हॉकी, बल्कि अन्य खेलों के लिए भी, हर संभव सहायता देने का वादा किया। उन्होंने कहा, ”हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और जब भी हमसे कहा जाता है, हम हमेशा आगे आते हैं। हमने युवा हॉकी खिलाड़ियों की एक टीम बनाई है और मुझे उम्मीद है कि अन्य भी जल्द ही हमारी स्टार महिला खिलाड़ियों को बहुत सारे अवसर देंगे।”

विज्ञापन 3

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने अपने संबोधन में युवा लड़कियों को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। महिला हॉकी को विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे समर्थन से उत्साहित होकर उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब महिला हॉकी टीम ओलंपिक में पदक जीतकर लाएगी।

विज्ञापन 4

इस कार्यक्रम में, हॉकी के इतिहासकार और लेखक, श्री के. अरुमुगम को हॉकी के खेल में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री पूरी और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके गैर सरकारी संगठन वन थाउजेंड हॉकी लेग्स (ओटीएचएल) की 25 लड़कियों को नई हॉकी स्टिक दी।

विज्ञापन 5

यह चैंपियनशिप, शीर्ष स्तरीय प्रतिभा का एक रोमांचक प्रदर्शन,करने का वादा करती है, जिसमें देश भर से आठ सर्वश्रेष्ठ महिला टीमें भाग ले रही हैं। प्रतिभागियों में, 12 से अधिक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिससे टूर्नामेंट में अनुभव और कौशल दोनो देखने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली आठ टीमों में, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड, रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड, यूको बैंक, भारतीय खेल प्राधिकरण, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सशस्त्र सीमा बल, तमिलनाडु पुलिस और आयोजक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन-महिला शामिल हैं।

ट्रॉफी अनावरण और उद्घाटन समारोह ने इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप की आधिकारिक शुरुआत को चिह्नित किया और जो खेल भावना का प्रदर्शन करता है और उच्चतम स्तर पर महिला हॉकी को बढ़ावा देता है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button