कोतवाली नगर पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। दिनांक- 04.11.2024 को वादी क्लेमेंट रिचर्ड पुत्र विक्टर लुईस निवासी नेहरू रोड वैसलियन मैथोडिस्ट चर्च, कैण्ट, सदर लखनऊ द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 30.10.2024 को अपने मामा की मोटरसाइकिल यूपी 32 पीएफ 8549 लेकर लखनऊ से देवा मेला के लिए निकला था कि लालबाग चौराहे पर रास्ता पूछने के दौरान एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा भी देवा मेला जाने की बात कही गई एवं साथ में ले चलने का अनुरोध किया। देवा मेला घूमने के बाद उसी व्यक्ति ने जिसने अपना नाम अनीस बताया था, के साथ वापस आकर आलापुर में गाड़ी खड़ी कर के कुछ सामान खरीदने लगा तभी वह लड़का उसकी मोटरसाइकिल लेकर चला गया।
उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या- 994/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना की जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमित त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। इसी क्रम में आज दिनांक 05.11.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा की मदद से अभियुक्त मो० अनीस पुत्र मो० सईद निवासी मेढ़ी टोला अलीगंज थाना डण्डिया बजारा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल (बजाज प्लैटिना) यूपी 32 पीएफ 8549 बरामद किया गया।




