Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

गांव में रहने वाली महिलाएं अपने हुनर से घर पर ही उद्यम स्थापित कर अपने साथ दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाकर

मंडल ब्यूरो सुमित अवस्थी अयोध्या जनपद बाराबंकी
गांव में रहने वाली महिलाएं अपने हुनर से घर पर ही उद्यम स्थापित कर अपने साथ दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बनेगी तभी समूह से सम्रद्धि की ओर का सपना साकार हो सकता है।
उक्त बातें वुधवार को ग्राम पंचायत मुबारकपुर में आजीविका मिशन के तहत गठित ग्राम संगठन समूह की महिला सदस्यों के तीन दिवसीय अचार एव पापड़ बनाने के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि उत्पादन और सृजन का कार्य महिलाओं से अच्छा कोई नहीं कर सकता । इसमें कार्यरत बहने समूह के माध्यम से समृद्धशाली बनें यही आजीविका मिशन का प्रमुख उद्देश्य है। सीडीओ श्री मती एकता सिंह ने महिलाओं से कहा कि गांव की महिलाएं छोटे छोटे उद्योगों के माध्यम से स्वावलंबी होकर आत्मनिर्भर बने तथा अपने परिवार की आजीविका, बच्चों के पालन पोषण में स्वयं सक्षम बनें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एक माध्यम के रूप में सरकार ने आपको दिया है। जिससे आप अपना एक मुकाम बना सकती हैं। इसके लिए आप सभी को जागरूक भी करें ।
डीसी एनआरएलएम श्री वी के मोहन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समूह की महिलाओं प्रशिक्षण प्राप्त कर उद्यमिता से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से आत्मविश्वास बढ़ता है तथा जीवन में बदलाव आता है ।
खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कहा कि ग्राम मुबारकपुर से आत्मनिर्भर बनने की शुरू हुई मुहिम जल्द आजीविका मिशन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर कार्य एवं व्यापार प्रारंभ करें। कोई भी कार्य छोटा नही होता, हर कार्य का प्रारंभ पहली सीढी से ही होता है। हमें अपना कार्य ईमानदारी एवं लगन से ही करना चाहिए।
देशी पद्धति पर आधारित बनने वाले आचार एव पापड़ का आश्री नेचुरल ब्राड दिया गया है प्रशिक्षक शांति देवी ने प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत कराते हुए आचार, मुरब्बा, हल्दी, धनिया, मिर्चा व गरम मसाले समेत रोजमर्रा की जरूरत में प्रयोग होने वाली चीजें बनाने की जानकारी दी।
इस मौके पर आजीविका मिशन की ब्लॉक मिशन टीम सचिव व प्रधान उपस्थित थे ।
इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना निदेशक उपायुक्त स्वतः रोजगार के साथ रसौली ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन आवास क्लस्टर का निरीक्षण किया जहां करीब 22 आवास एक क्लस्टर के रूप में बनाए जा रहे हैं । मुख्य विकास अधिकारी ने वहां की महिलाओं को भी उद्यमिता विकास के लिए प्रेरित किया तथा उक्त संबंध में समूहगठन द्वारा लाभान्वित करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये साथ ही वृक्षारोपण कर पार्क विकसित करने तथा क्लस्टर को सुव्यवस्थित रूप से विकसित करने संबंधी अनेक महत्त्वपूर्ण निर्देश भी दिये । परियोजना निदेशक श्री भोला नाथ कनौजिया ने सभी आवासों को पक्की रोड से जोड़ने के निर्देश दिये तथा लोगों को साफ सफाई हेतु प्रेरित किया ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button