बाराबंकी
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला उद्योग से जुड़े परम्परागत कारीगरों के उत्थान एवं उनके आय में वृद्धि करने के साथ ही जीवन स्तर का ऊॅचा उठाने के लिए माटी कला बोर्ड का किया गया गठन
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला उद्योग से जुड़े परम्परागत कारीगरों के उत्थान एवं उनके आय में वृद्धि करने के साथ ही जीवन स्तर का ऊॅचा उठाने के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है जिसके माध्यम से माटी कला से जुड़े कारीगरों को निःशुल्क माटी कला टूल्स किट्स का वितरण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए माटी कला से जुड़े कारीगरों जिनके आय का स्रोत मात्र माटी कला ही है तथा जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम व 55 वर्ष से अधिक न हो, से आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने है। सम्बन्धित कारीगर अपना आवेदन 21 जुलाई, 2021 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय तृतीय तल, विकासभवन बाराबंकी में कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9580503158 पर सम्पर्क कर सकते है।



