सिल्हौर में सामुदायिक शौचालय में हुआ जमकर भ्रष्टाचार हुई शशपथ पत्र शिकायत


संवाददाता मान बहादुर सिंह
रामसनेहीघाट बाराबंकी । बनीकोड़र ब्लॉक क्षेत्र के सिल्हौर पंचायत के पूर्व प्रधान की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। बिना खड़ंजा का निर्माण कराए लाखों के भुगतान व एसबीएम के शौचालय गबन के आरोपों के बाद निमार्णधीन सामुदायिक शौचालय तीन लाख 22 हजार रुपया भुगतान का आरोप प्रधान ने लगाए हैं। जिसमें करीब सवा लाख रुपया निर्माण सामग्री शामिल है।
बनीकोड़र ब्लाक क्षेत्र के सिल्हौर पंचायत में बीते वित्तीय वर्ष में हुई सरकारी धन की बंदरबांट की पोल खुलती जा रही है। बीते दिन गांव निवासी विवेक तिवारी ने बिना खड़ंजा निर्माण के लाखों रुपए भुगतान तो गांव निवासी भक्तिमान पांडे ने एसबीएम शौचालय के लाखों रुपए गबन करने के आरोप लगाए हैं। जिसमे पूर्व प्रधान स्नेहलता,व तत्कालीन सेक्रेटरी वरूण पाल शामिल हैं। अब प्रधान जवाहरलाल तिवारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय पर 3 लाख 22 हजार भुगतान किए जाने का आरोप लगाया है। सामुदायिकशौचालय पर पीली ईंटों की दीवारें खड़ी है। आज तक उस पर प्लास्टर, स्लेप व अन्य निर्माण कार्य नहीं है। जबकि स्थानिक शंभवी ट्रेडर्स से करीब 1 लाख 16 हजार 158 रूपये का भुगतान है। सामुदायिक शौचालय का लाखों रूपये अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से भुगतान करा लिया। ग्रामीणों को विकास की योजनाओं से वंचितों होना पड़ा है। प्रधान ने अनुचित तरीके से सरकारी धन की बंदरबांट की जांच कर रिकवरी कि मांग की है। सशपथ पत्र डीएम डा. आदर्श सिंह से शिकायत की है।




