Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

कम्बल वितरण एवं सामाजिक समरसता भोज का हुआ आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
रामनगर बाराबंकी। महिलाओं को कम्बल वितरण एवं समरसता भोज की 10 दिवसीय श्रंखला में आज अमोली कीरतपुर देवसानी, रामनगर (बाराबंकी) में खिचड़ी भोज एवं कम्बल वितरण का कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अयोध्या प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में दिग्विजय सिंह व साथियों द्वारा आयोजित किया गया, इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी ने 400 गरीब महिलाओं एवं बुजुर्गों को गर्म कम्बल वितरित किये।
क्षेत्रीय लोगों से संवाद करते हुए श्री द्विवेदी ने निरंतर किसानों एवं जरूरतमंदों के हितों की रक्षा एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रदेश एवं केंद्र की जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की एवं आधुनिक खेती की जानकारी देते हुए कहा की किसानों के पक्ष में हमेशा भारतीय जनता पार्टी रही है और अनेक कृष व्यस्थाओं पर अनुदान की व्यवस्था कर रही है साथ ही कृषि सुधार में निरंतर समर्पित है, उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विकास के वादे पे वचनबद्ध है। कंबल वितरण एवं समरसता भोज कार्यक्रम का व्यवस्था संचालन क्षेत्रीय प्रगतिशील किसान संतोष बाजपेई ने किया, इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता देवेश शुक्ला, विजय मिश्रा, बिन्नू बाबा, नीलकंठ गिरि, रामकुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, भानुप्रताप, श्री कांत अवस्थी सहित भारी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे, ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button