डॉ भीमराव अम्बेडकर (बाबा साहब) के 67वे परिनिर्वाण दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। आज दिनांक 06.12.2023 को संस्था नन्दलाल प्रभू देवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट आलापुर बाराबंकी में डॉ भीमराव अम्बेडकर (बाबा साहब) के 67वे परिनिर्वाण दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जनता युवा मौर्चा बाराबंकी अवध क्षेत्र के द्वारा किया गया ।
नन्दलाल प्रभु देवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक निदेशक सुशील कुमार, सचिव प्रभु देवी व मुख्य अतिथि श्री अरविन्द कुमार मौर्य जी (जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) जी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवालित व पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य जी ने बच्चों को बताया की अम्बेडकर जी ने हमेशा ही दलितों की स्थिति में सुधार लाने के लिए काम किया। छूआ-छूत जैसी कुप्रथा को खत्म करने में भी उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। उनके अनुयायियों का ये मानना है कि उनके गुरू भगवान बुद्ध की तरह ही काफी प्राभारी और सदाचारी मे और उनके कार्यो की वजह से उन्हें निर्वाण प्राप्त ही चुका है। यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में बनाते है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुभाष चन्द्र रावत द्वितीय असराना अंसारी व तृतीया पुरस्कार फिजा बानों को जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रमोद तिवारी जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस मोके पर गुरू शरण लोधी (जिला महामंत्री भाजपा), प्रमोद तिवारी(जिला उपाध्यक्ष भाजपा), मनोज वर्मा (जिला उपाध्यक्ष भाजपा ), रामेश्वरी त्रिवेदी (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), सर्वेश अवस्थी (जिला महामंत्री युवा मोर्चा), नन्दलाल प्रभू देवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के डारेक्टर प्रो0 रोहित मोहन, एच0ओ0डी0 योगेश कुमार, खेल शिक्षक शमशाद अली, अवंतिका परिहाद, सुधीर रावत, मोहित सिंह, सुसदयाल, ओम प्रकाश, वनीता यादव, तौफीक, राज कुमार, अंशुमान वर्मा आदि समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।




