अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता चलाया गया अभियान।

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा(बाराबंकी) सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह संयोजक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाबागंज स्थित न्यू जनता विद्यालय में छात्रों को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता दिलाई।इस मौके पर विद्यार्थी परिषद विभाग सह छात्रा प्रमुख खुशी वर्मा जी सभी सदस्यों को विद्यार्थी परिषद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक ऐसा परिषद है जिसमें कॉलेजों से लेकर महाविद्यालय तक की समस्याओं का समाधान किया जाता है।इस मौके पर विद्यार्थी परिषद में आए सभी नए छात्रों में प्रियांशी सिंह, रुचि यादव, मंजू सिंह ,सत्यम सिंह ,प्रभात सिंह ,काजल सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह ,आकाश सिंह ,अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।




