मनकामेश्वर मंदिर से निकाला गया भगवान श्री कृष्ण का डोल।

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी) विकास खंड क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज स्थित प्रसिद्ध मन कामेश्वर मंदिर से कन्हैया डोल निकाला गया। इस मौके पर भक्तों ने आरती उतारी व सुख-समृद्धि की कामना की।
विकास खंड क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज स्थित प्रसिद्ध मन कामेश्वर मंदिर से सोमवार को कन्हैया डोल की शोभायात्रा निकाली गई।भव्य डोल शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर ,कुंडवा चौराहा , जुम्मनपुरवा,साहू मोहल्ला,मालिनटोला आदि स्थानों से होकर निकली।इस दौरान पूरा कस्बा राधे राधे के नारों से गुंजायमान हो उठा।डोल की जगह-जगह पर भक्तों ने आरती उतारी व भगवान राधे बिहारी से सुख समृद्धि की कामना की।कृष्ण डोल के बाद मंदिर परिसर पर कन्या भोज व साधु-संतों को भोज कराया गया।इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर अयोध्या धाम से पधारे हनुमानगढ़ी के महंत के शिष्य डॉक्टर महेश दास, राणा दास ,घनश्याम दास ,मनोज दास ,राकेश दास, परिक्रमा दास , प्रधान सोहन लाल यादव, मामा दास, सुनील कुमार,बृजेश कुमार, आशीष यादव, विजय कुमार , राम प्रसाद सहित काफी संख्या भक्त लोगों ने सहयोग किया।




