मात्र 24 घण्टे के अन्दर जिलाधिकारी का फर्जी सोशल मीडिया एकाउन्ट बनाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दिनांक 05.07.2024 को वादी सन्तोष कुमार पुत्र पूरन सिंह (लेखपाल तहसील ताखा) निवासी लखना थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना सिविल लाइन पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइन नम्बर 7354340866 से जिलाधिकारी इटावा के नाम व फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर एकाउन्ट बनाकर उसका दुरूपयोग किया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन पर मुकदमा संख्या 144/ 2024 धारा 66C आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा इलैक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर उक्त मोबाइल नम्बर राजस्थान राज्य में ट्रैक किया गया जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 07.07.2024 को मुकदमा संख्या 144/ 2024 से सम्बन्धित अभियुक्त अरबाज पुत्र अकरम को ग्राम चौमा थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान से समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।
नोट :-
01 अभियुक्त राहुल खाँ पुत्र घुटमल उपरोक्त अभियोग में वांछित है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।




