Advertisement
बाराबंकी

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात/सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरुक किया गया

रिपोर्ट-समित अवस्थी
बाराबंकी- “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा पुराने बस स्टॉप के पास बस/ट्रक/आटो/रिक्शा/ई-रिक्शा एवं टैक्सी चालकों व यूनियन के पदाधिकारियों के माध्यम से गोष्ठी कर यातायात/सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जैसे सीट बेल्ट/हेलमेट पहनना, ओवर स्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन/ईयर फोन का प्रयोग न करना, नशे/नींद की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया । इसी क्रम में प्रभारी यातायात द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जी0जी0आई0सी0 इन्टर कालेज में छात्राओं को पम्पलेट बांटकर कर यातायात/सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम प्रभारी यातायात श्री रामयतन यादव तथा परिवाहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें । इसी क्रम में प्रभारी यातायात द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन्स के बच्चों के साथ मिलकर रैली के माध्यम से यातायात/सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button