बहराइच
चोरी के मुकदमे में वांछित एक नफर अभियुक्त व चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार
रिपोर्ट:-शमीम
बहराइच । अधीक्षक महोदया बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियो, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी गये वाहनों की बरामदगी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) बहराइच श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नानपारा श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 18.05.2024 को वाहन चोरी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र मोहम्मद सगीर हाल पता मलेसेमऊ थाना मकदूमपुर जनपद लखनऊ मूल निवासी कुंवरपुर थाना अटरिया जिला सीतापुर को मय एक अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त उपरोक्त को पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।




