थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार , कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल , सोने – चांदी के जेवरात व 02 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ 0 अवधेश सिंह के निर्देशन , क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 26.06.2021 को मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 1- पृथ्वी उर्फ मिहिर पुत्र राजेश नाई निवासी दयानन्दनगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2- मुकीम उर्फ समीर पुत्र यासीन निवासी ग्राम बनवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को वादी नगर कट टेन्ट हाउस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के पास से चोरी की 01 अदद मोटसाइकिल , सोने – चांदी के जेवरात व 02 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं 0 586/21 धारा 41/411/419/ 420/ 467/468/471 भा 0 द 0 वि 0 व मु 0 अ 0 सं 0 587-588 / 21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ का विवरण:-
अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि उनका एक गैंग हैं , जो लखनऊ व बाराबंकी में रैकी कर बन्द घरों में चोरी की घटनाएं करते है । इसका तीसरा साथी वांछित है , जो इनके साथ मिलकर चोरी करता है तथा चोरी के सामान को बिकवाने का काम करता है । अनावरित घटनाएं
1- वादी श्री हाफिज इरशाद पुत्र मो 0 सफी निवासी मोहल्ला लखपेड़ाबाग अजीम मस्जिद के बगल में थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के घर में दिनांक -02.06.2021 को चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं 0 511/21 धारा 380 भा 0 द 0 वि 0 पंजीकृत किया गया था ।
2- वादी श्री रामप्रताप यादव पुत्र मिठाई लाल यादव निवासी रेलवे कालोनी आवास संख्या टी / 15 बी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के घर में दिनांक -11.01.2021 को चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं0-49 / 21 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
3- वादी श्री अरविन्द कुमार शर्मा पुत्र स्व सहजराम शर्मा निवासी डी 0 ए 0 वी स्कूल के पीछे लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी के घर में दिनांक -10.02.2021 को चोरी हो गई थी , जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं0-185 / 21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1- पृथ्वी उर्फ मिहिर पुत्र राजेश नाई निवासी दयानन्दनगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ( उम्र 21 वर्ष शिक्षा हाईस्कूल )
2- मुकीम उर्फ समीर पुत्र यासीन निवासी ग्राम बनवा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ( उम्र 30 वर्ष शिक्षा अनपढ़ )
बरामदगी का विवरण:-
1- एक जोड़ी टप्स पीली धातु 2- 03 जोड़ी पायल सफेद धातु 3- 05 अदद सफेद धातु चांदी के सिक्के 4- एक अदद अंगूठी पीली धातु 5- एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 6- एक अदद तमंचा 12 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 7- चोरी से सम्बंधित 15000 / – रूपये 8- मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना नम्बर- UP 32 BQ 5935 , वास्तविक नम्बर- UP 32 EQ 5935 ( काशीराम कालोनी कटरा थाना कोतवाली नगर की चोरी से सम्बन्धित )
पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2- उ 0 नि 0 श्री संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3- उ 0 नि 0 शशिकान्त सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
4- उ 0 नि 0 श्री अभिषेक कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
5- का 0 दिनेश सिंह व का 0 विनय जायसवाल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी लेस




