थाना मिश्रौलिया पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा रमेश चंद्र पांडेय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आज दिनांक 26.06.2021 को धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत अन्तर्गत 01 अभियुक्त को मु 0 अ 0 सं 0 79/21 धारा 3/25 आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया । |
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1. आमिर पुत्र सबिऊल्लाह साकिन उसका बाजार थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 12 बोर तमन्चां व एक अदद 12 बोर कारतूस बरामद हुआ ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण :
01. उपनिरीक्षक श्री आनन्द कुमार
02. कांस्टेबल आलोक यादव




