बाराबंकी
Trending
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार ने जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली किया जब्त।

रिपोर्ट:- आकांक्षा वर्मा।
रामसनेहीघाट, बाराबंकी।
उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने अवैध खनन पर कड़क कार्यवाही करते हुए बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। सड़वा भेलू गांव में चल रहे अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल टीम के साथ पहुंच गए। वहां खनन में लगी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले जेठबनी गांव में भी इसी प्रकार का अवैध खनन पकड़ा गया था, जिसमें किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग दोबारा खनन करने की फिराक में थे, लेकिन प्रशासन की सतर्कता ने इनकी चाल पर ब्रेक लगा दिया।स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध खनन माफिया में खौफ़ साफ दिख रहा है।



