अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी
पुलिस लाइन स्थित सभागार में NCL जागरूकता अभियान 2.0 की कार्यशाला का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। 03 नये आपराधिक कानून- भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिये आज दिनांक 30.10.2025 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में NCL जागरूकता अभियान 2.0 की कार्यशाला का किया गया आयोजन। उक्त कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ,क्षेत्राधिकारी नगर,रामनगर,फतेहपुर,रामसनेहीघाट, हैदरगढ़, जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानध्यक्ष व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।




