रामनगर में स्थिति नियंत्रण में, सिरौलीगौसपुर में जलस्तर कम हो रहा। (स्थिति सामान्य)
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। ज़िलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में किसी प्रकार की भी शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य पूरी निष्ठा से सम्पन्न किए जाएं। बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जलस्तर पर कड़ी निगाह रखी जाए और सम्बंधित अधिकारी सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में लोगों का उपचार, साफ़ सफ़ाई, फागिंग, दवा छिड़काव आदि के कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
उप ज़िलाधिकारी, रामनगर ने बताया कि आज तहसील रामनगर में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में रही। गॉंवों के बाहरी इलाकों में पानी की स्थिति पूर्ववत है, किंतु आबादी सुरक्षित है। राहत कैम्प में 65 व्यक्तियों का उपचार किया गया तथा 10 पशुओं का उपचार किया गया।बेलहरी मजरे बतनेरा में 20 परिवारों को मानक बाढ़ राहत किट वितरित की गई।किसी अप्रिय घटना सर्पदंश,मानवमृत्यु,पशुहानि, गृहक्षति की कोई सूचना नहीं है। उप ज़िलाधिकारी, सिरौलीगौसपुर ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरयू का जलस्तर कम हो रहा है तथा खतरे के निशान से नीचे है और आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं है। क्षेत्र में आवागमन भी सामान्य है। उप ज़िलाधिकारी, राम सनेहीघाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।




