
रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक
बाराबंकी- दिनांक 21.07.2023 को समय लगभग 20.20 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला हवेली वार्ड में एक युवक को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया गया है उक्त सूचना पर थाना सुबेहा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल अवसाफ हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मोहल्ला हवेली वार्ड थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां पर अवसाफ उपरोक्त की मृत्यु हो गयी । जानकारी से ज्ञात हुआ कि मृतक अवसाफ उपरोक्त अशफाक पुत्र मुशर्रफ उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी मोहल्ला हवेली वार्ड थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी के घर गये थे जहां पर अशफाक उपरोक्त ने धारदार हथियार से मारकर घायल किया था । बताया जा रहा है कि मृतक का अभियुक्त की मां से अवैध संबंध था जिससे कुपित होकर के अभियुक्त ने यह घटना कारित की है । थाना सुबेहा पुलिस द्वारा अभियुक्त अशफाक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है ।




