पंचायत सहायक भर्ती में फर्जी हस्ताक्षर बनाने का ग्राम प्रधान ने लगाया आरोप,शिकायत
पंचायत सचिव पर ग्राम प्रधान ने लगाया गम्भीर आरोप

बाराबंकी।जिले के बनीकोड़र ब्लाक क्षेत्र के जरौली गांव में पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में ग्राम प्रधान ने पंचायत सचिव पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है।
कई प्रधानों ने कार्रवाई ना होने पर धरना प्रदर्शन की भी बात कही है।
बनीकोडर ब्लॉक क्षेत्र के जरौली गांव प्रधान सत्येंद्र कुमार तिवारी द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि पंचायत की सीमित के द्वारा पंचायत सहायक भर्ती में गांव निवासी शैब्या पुत्री अजय कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया था।लेकिन सेक्रेटरी अतुल कुमार ने प्रधान व समिति के मेंबरों के फर्जी हस्ताक्षर व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पंचायत सहायक भर्ती में शिवांग तिवारी पुत्र सुनील कुमार तिवारी निवासी सिविल नगर नेहरू नगर का चयन करा दिया है। जिसकी शिकायत प्रधान ने उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि सेक्रेटरी अतुल कुमार ने कूट रचित दस्तावेज तैयार किया है। इसकी शिकायत थाने पर कर मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की। प्रधान की इस कार्रवाई से ब्लॉक में हड़कंप मचा हुआ है।वही क्षेत्रीय कई प्रधान ने उनके समर्थन में आकर कार्रवाई ना होने पर धरना प्रदर्शन की भी बात कही है।



