Advertisement
बाराबंकी

जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से करते रहे निरीक्षण। (जिलाधिकारी)

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)

जनपद में आज भी चलाया गया वृहद स्तर जल निकासी अभियान, जिलाधिकारी कर रहे अनुश्रवण।

नगर निकाय अधिकारी/नोडल अधिकारी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से करते रहे निरीक्षण: जिलाधिकारी

विज्ञापन

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के निर्देशन में जनपद की नगर पालिका/समस्त नगर पंचायतों में आज भी संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण तथा साफ-सफाई के साथ ही अतिवृष्टि से जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए बृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जनपद में चलाये जा रहे इस अभियान का लगातार अनुश्रवण कर रहे है।
जिलाधिकारी ने नगर निकायों के वार्डो में सफाई/अतिक्रमण आदि पर निगरानी रखने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए हैं। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी अपने-अपने वार्डो में साफ सफाई, नाला व नाली, अतिक्रमण, जल भराव, कीटनाशक/एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही नगर क्षेत्र में गौवंशो को गौशाला में भिजवाने के निर्देश दिये गये थे।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत समस्त नगर निकाय के सभी वार्डो में पम्प सेट द्वारा जल निकासी, एण्टीलार्वा दवाईयों के छिकड़ाव, नाला व नालियों के सफाई करायी जा रही है, जिसका मौके पर सम्बन्धित नोडल अधिकारियों/नगर निकाय अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन 4


अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बंकी द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत बंकी के समस्त 13 वार्डो का निरीक्षण किया गया वार्ड संख्या 11, उत्तर टोला 2 एवं वार्ड संख्या-13, दक्षिण टोला-4 में आंशिक रूप से जल भराव पाया गया। वार्ड संख्या 11 में निकाय द्वारा पम्पिंग सेट द्वारा पानी की निकासी करा दी गयी है एवं वार्ड संख्या 13 में कुछ नालों में आये अवरोधों को हटवाया गया हैं इसके अतिरिक्त अन्य किसी वार्ड में जलभराव की कोई समस्या नहीं है। अधिशासी अधिकारी टिकैतनगर द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत टिकैत नगर के समस्त 10 वार्डो का निरीक्षण किया गया, जिसमें वार्ड संख्या 01 नूरवाफ पूर्वी अनुसूचित जाति बस्ती में आंशिक रूप से जलभराव हुआ था, जिसे निकाय कर्मचारियों द्वारा गहरे नाले की खुदाई करके निकाल दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य किसी वार्ड में जल भराव की समस्या नहीं है। अधिशासी अधिकारी बेलहरा द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत बेलहरा के समस्त 15 वार्डो का निरीक्षण किया गया जिसमें मोहल्ला नेतपुरवा वार्ड 10 में निचला स्थान होने के कारण जलभराव पाया गया, जिसके निस्तारण की कार्यवाही की गयी, इसके अतिरिक्त अन्य किसी वार्ड में जलभराव की समस्या नहीं है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिद्धौर द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत सिद्धौर के समस्त 11 वार्ड का निरीक्षण किया गया। जिसमें वार्ड डोमन, गड्हा में निचला स्थान होने के कारण जलभराव पाया गया, जिसके निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है, इसके अतिरिक्त अन्य किसी वार्ड में जलभराव की समस्या नहीं है।

विज्ञापन 5

अधिशासी अधिकारी देवा तथा अधिशासी अधिकारी हैदरगढ़ द्वारा बताया गया कि सम्बन्धित नगर पंचायतों में जल निकासी का कार्य पूरा कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात में कहीं पर भी जल भराव की समस्या न होने पाये। उन्होेंने कहा कि बरसात में लोगों को जल भराव की समस्या से बचाने और बेहतर व्यवस्था कराने के लिए सभी नोडल अधिकारी/निकाय अधिकारी कार्यो की जमीनी हकीकत देखने के लिए फील्ड में जाये। उन्होंने कहा कि जल निकासी के लिए पम्पों की पर्याप्त व्यवस्था हो और सभी पम्प चालू स्थिति में रहेे। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों में नाले व नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, दैनिक सफाई की व्यवस्था, संचारी रोगों के रोकथाम के लिए फाॅगिंग, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन आदि की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button