जेसीआई की तहसील इकाई की बैठक संपन्न

रिपोर्ट मान बहादुर सिंह
रामसनेही घाट बाराबंकी। पत्रकार हितों के लिए समर्पित और समर्थित संगठन जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि०) लगातार पत्रकार एकता और जागरूकता की अलख जगा रहा है जिसके क्रम में जनपद बाराबंकी के तहसील क्षेत्र रामसनेही घाट में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के तहसील प्रभारी मानबहादुर सिंह की अध्यक्षता में जेसीआई की बैठक संपन्न हुई।तहसील प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष बी. त्रिपाठी के पर्ववेक्षण में हम तहसील रामसनेही घाट में संगठन को गति देने का काम कर रहे हैं संगठन का कार्य, पत्रकारिता करने के दौरान क्षेत्र में यदि किसी पत्रकार साथी को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो संगठन और संगठन के पदाधिकारी हमेशा तत्पर रहेंगे एवं संगठन अपने साथियों के लिए हर संभव मदद करेगा। सभी साथियों ने संगठन की नीतियों से अवगत होकर संगठन के फैसले का स्वागत किया। पत्रकार रिशू गुप्ता ने कहा अब ’मैं’ नहीं करेगें ’हम’ की बात। आओ चलें मिलकर दो कदम साथ। पत्रकार पंकज शुक्ला ने विश्वास के साथ कहा कि पत्रकारिता एवं पत्रकारों के हित में समर्पित संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) सदैव आपके साथ है तथा श्रेयांश सिंह सूरज ने मीटिंग में सभी साथियों को बताया कि अगर क्षेत्र में साथी को कवरेज करने के दौरान दिक्कत आती है तो हम सभी साथी पत्रकारों के हित के लिए तैयार रहेंगे। संपन्न हुई बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। सभी ने पत्रकारों की स्थानीय समस्याओं पर अपनेअपने विचार रखे।
बैठक में रामसनेही घाट क्षेत्र के पत्रकार मान बहादुर सिंह, सूरज सिंह, रिशू गुप्ता, पंकज शुक्ला, आशीष सिंह, अनिल कुमार व आलोक त्रिवेदी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।




