मध्य प्रदेश
रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
मध्य प्रदेश। जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर विशेष सशस्त्र बल के जवान का मिला शव। आशंका जताई जा रही है कि जवान ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
दरअसल, घमापुर थाना क्षेत्र के सतपुला रेलवे ट्रैक पर एसएएफ जवान अनुराग ओझा का शव मिला है। अनुराग महिला अपराध प्रकोष्ठ में पदस्थ था। वह रांझी के SAF बटालियन के क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था।
बताया जा रहा है उसने ट्रेन से कटकर जान दी है। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच की शुरू।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




