Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी उपस्थित रहें ।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी।  प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना –तृतीय के अंतर्गत निर्मित 11 मार्गों का लोकार्पण माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया । लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण लाइव विडिओ कनेक्टेविटी के माध्यम से विकास खण्ड निन्दूरा में बड्डूपुर बजगहनी रोड से सिरकोहिया वाया भदरास मार्ग पर किया गया । लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी उपस्थित रहें । सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेद्र मोदी जी ने आजमगढ़ से इन सड़को का वर्चुवल माध्यम से लोकार्पण किया है लंबे समय से इन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था। बरसात के समय राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। लोग लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। इन सड़कों की खराब स्थिति के बारे जानकारी होने पर मैंने प्रयास किया और बन गयी है।

अब लोगों के आवागमन में सहूलियत होगी। भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गरीबों को मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन, मुफ्त शिक्षा की सुविधा दी जा रही है। हर घर तक बिजली और शुद्ध पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। जिन मार्गो का लोकार्पण किया गया है उनका विवरण निम्नवत है :- विकास खण्ड बंकी के अंतर्गत लखनऊ फ़ैजाबाद रोड से देवां रोड वाया गदिया लम्बाई 7.260 कि०मी०, विकास खण्ड देवां के अंतर्गत देवां कुर्सी रोड से शारदा नहर वाया केमाई लम्बाई -7.400 कि०मी०, विकास खण्ड हैदरगढ़ के अंतर्गत हैदरगढ़ सुबेहा रोड से हरीपालपुर लम्बाई -5.600 कि०मी०, विकास खण्ड हरख के अंतर्गत भानमऊ सलेमपुर घाट से भानमऊ जैदपुर नारायणपुर लम्बाई -7.500 कि०मी०, अख्तियारपुर से चिनहट सतरिख रोड वाया धौसाबाद मानपुर लम्बाई -5.350 कि०मी०, विकास खण्ड मसौली के अंतर्गत बांसा से न्यामतपुर वाया रहरामऊ लम्बाई -5.315  कि०मी०, विकास खण्ड निन्दूरा के अंतर्गत निगोहा अटहरा रोड से बाबागंज घुंघटेर वाया नन्दपुर पलिया लम्बाई -7.180 कि०मी०, घुंघटेर से महोलिया वाया सलेमाबाद लम्बाई -5.660 कि०मी०, लखनऊ महमूदाबाद रोड से हिदायतपुर सिपाह लम्बाई -5.200 कि०मी०, सरसवां से दरावा वाया इमामगंज लम्बाई -5.00 कि०मी० , बड्डूपुर बजगहनी रोड से सिरकोहिया वाया भदरास लम्बाई -7.00 कि०मी० कुल 11 मार्गो की लम्बाई 68.465 कि०मी० है तथा इनकी लागत 49.33 करोड़ रूपये है ।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विनय मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र प्रदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो विशाल सिंह, नितिन मौर्य, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मिथुन रावत, श्रवण रावत, प्रमोद रावत, राहुल सिंह, मान सिंह यादव, धीरज सिंह, चंदन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button