Advertisement
बाराबंकी

सर्विलांस व थाना सतरिख की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से 65000/- रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद

रिपोर्ट शमीम

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.05.2023 को मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से स्वाट सर्विलांस व थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अमर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को नानमऊ बैंक के पास थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 65000/- रुपये बरामद किया गया।

अभियुक्त अमर से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि इनका एक टप्पेबाजी का गिरोह है जिसमें मुख्य रुप से अमर एवं इसके अन्य साथी दिलीप कुमार पुत्र विनोद कुमार, दिनेश पुत्र सूरज लाल व राजेश कुमार पुत्र जुगुल दत्त सक्रिय सदस्य है। अभियुक्तगण जनपद लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, गोण्डा, बहराईच बलरामपुर. सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज व अन्य जनपदों में बैंक के आस-पास रेकी कर टप्पेबाजी चोरी की घटनाएं कारित करते है। अभियुक्त अमर ने बताया कि उसका काम रेकी करने का है क्योंकि दाहिना पैर कमजोर है इसलिए दौड़ भाग नहीं कर सकता। इसलिए बैंक के अन्दर रेकी कर सरल टारगेट चिन्हित करना और बाहर आकर अपने गिरोह के अन्य साथियो को इंगित कर देना होता है। इसके बाद उसके साथी चिन्हित टारगेट का पीछा करते है और मौका पाकर निर्गत रुपयों को मोटर साइकिल या साइकिल से जा रहे व्यक्तियों से टप्पेबाजी (चोरी) कर मौके से फरार हो जाते है तथा इनके द्वारा सवारी गाड़ियों में सरल टारगेट को चिन्हित करना और उनके बैग से मौका पाकर रुपये व जेवरात निकालने का कार्य भी करते हैं। टप्पेबाजी चोरी किये गये जेवरात को नेपाल जाकर सुनार/ ग्राहक को बेच देते है। गिरोह के सदस्य पूर्व में कई बार जेल जा चुके है।

अभियुक्तगणों द्वारा फरवरी माह में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंण्डिया नाका सतरिख में एक बुजुर्ग व्यक्ति को टारगेट किया था जो बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से हैदरगढ़ की ओर निकला जिसे डिस्कवर गाड़ी से पीछा किया तथा मौका पाकर रूपयों की टप्पेबाजी (चोरी) किया था, जिसके सम्बन्ध में सतरिख में क्रमशः मु0अ0स0 87/23 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत है। उपरोक्त घटना के लगभग 12-13 दिन बाद सफदरगंज क्षेत्र में एक महिला को अपने बैग में जेवरात रखते हुए देखा था जिसकी टप्पेबाजी चोरी करने के लिए सवारी के रूप में ईको वैन सवारी गाड़ी में बैठे तथा मौका पाकर उस महिला के बैग से सारे जेवरात निकालकर बैग के चैन में फेविकोल डालकर चौपला तिराहे के पास उतर गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0-111 / 23 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत है। थाना फतेहपुर में यूनियन बैंक से पैसे निकालकर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहा था कि रास्ते में मोटरसाइकिल खड़ी करके सामान लेने लगा, तभी अभियुक्तगण ने मिलकर रूपयों की टप्पेबाजी (चोरी) किया था. जिसके सम्बन्ध में थाना फतेहपुर में मु0अ0स0 111/ 23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। इसी तरह से थाना रामसनेहीघाट के कस्बा सुमेरगंज में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से एक व्यक्ति रूपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखा था, जिसकी रेकी कर मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए मौका पाकर उस व्यक्ति की मोटरसाइकिल की डिग्गी से टप्पेबाजी (चोरी) किये थे जिसके सम्बन्ध में थाना रामसनेहीघाट मु0अ0सं0 187/ 23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button