Advertisement
जयपुर

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए योग महत्वपूर्णः प्रधान महालेखाकार, जयपुर।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़

Jaipur

महालेखाकार कॉलोनी, जयपुर मे योग दिवस काउंटडाउन के अंतर्गत योगाभ्यास एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रादेशिक कार्यालय जयपुर द्वारा आज महालेखाकार कॉलोनी, बजाज नगर, जयपुर में योग दिवस काउंटडाऊन के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एंव योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे भारतीय लेखा एंव लेखा परीक्षा विभाग, कार्यालय प्रधान महालेखाकार, राजस्थान, जयपुर के अधिकारी एंव कर्मचारियो ने सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार के. सुब्रमण्यम, महालेखाकार रामावतार शर्मा, वरिष्ठ उपमहालेखाकार मीना कुमारी मीणा, उपमहालेखाकार प्रतिभा सिंह, केन्द्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक रामखिलाड़ी मीणा, सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा एंव संतोष वेंकटरमन उपस्थित थे।

विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे प्रधान महालेखाकार ने योग की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए योग का बड़ा महत्व है। उन्होने कहा कि पहले आम जन को योग के बारे मे इतनी जानकारी नही थी लेकिन पिछले 9 वर्षो से देश मे ही नही विदेशों मे भी योग का महत्व बढा है। योग के बारे मे आम जन को जागरुक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम उपयोगी साबित हुए है। उन्होने उपस्थित सभी अधिकारी एंव कर्मचारियो से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली मे अपनाने की अपील की।

विज्ञापन 2

इस अवसर पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक रामखिलाड़ी मीणा ने बताया कि केन्द्रीय संचार ब्यूरो जयपुर शहर मे कार्यरत भारतीय डाक विभाग, केनद्रीय रिजर्व पुलिस बल, रेलवे, आयकर विभाग तथा प्रधान महालेखाकार कार्यालय मे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सहयोग से सामान्य योग प्रोटोकॉल के प्रदर्शन करवा चुका है।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप मे बोलते हुए डॉं. पुनीत चतुर्वेदी, सहायक आचार्य, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर ने उपस्थित भारतीय डाक विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारियो से कहा कि हमे विभिन्न प्राणायाम, आसन, मुद्राए, ध्यान एंव योग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियो के बारे मे बताया। उन्होने कहा कि जब भी करे योग विशेषज्ञ की देखरेख मे करे ताकि गलत तरीके से किये जाने वाले योग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचा जा सके।

विज्ञापन 5

इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सहायक आचार्य डॉ पुनीत चतुर्वेदी के नेतृत्व में डॉ. सुस्मिता, डॉ. कैलाश, डॉ एलीसा, वैध गिरधर एवं योग प्रशिक्षक भारती द्वारा योगा प्रदर्शन करवाया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम मे उच्च रक्तताप एंव मिरगी के रोग वाले व्यक्तियो को कपाल भाति का अभ्यास सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी । उन्होने ऐसिडिटी के रोगी के लिए शीतली एंव शीतकारी करने तथा तनाव और अनिद्रा के लिए भ्रामरीं एंव कमरदर्द के लिए भुजंगासन, शलभासन एंव अन्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button