Advertisement
जयपुर

जोधपुर में आयोजित रोजगार मेले में 135 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा/ यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ 

Jaipur

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र ने आज जयपुर में 489 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपे।

अजमेर में आयोजित रोजगार मेले में आज 83 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

विज्ञापन

जोधपुर में आयोजित रोजगार मेले में 135 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

विज्ञापन 2

केन्द्र सरकार ने देश के युवाओं को 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य रखा था इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज देश भर मे 43 स्थानो पर 6वे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य मे यह रोजगार मेला 3 शहरो जयपुर, अजमेर और जोधपुर मे आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान के संयोजन से ऑडिटोरियम हॉल, राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान जयपुर मे 6वॉ रोजगार मेले का आयोजन किया गया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र ने 198 नवनियुक्त सदस्यो को नियुक्ति पत्र प्रदान किये एवं कुल 489 अभ्यार्थी व्यक्तिगत एवं वर्चुअल रुप से कार्यक्रम मे शामिल हुए। न करते हुए मे यह रोजगार मेला 3 शहरो जयपुर, अजमेर और जोधपुर मे आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति राजस्था मेले का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नवनियुक्तो को सदाचार एवं उदारी से नौकरी करने एंव अपने तथा राष्ट्र विकास मे सक्रिय भागीदारी निभाने पर बल दिया। उन्होने कहा कि यह रोजगार मेला और अधिक रोजगार सृजन मे उत्प्रेरक के रुप मे कार्य करेगा और युवा सशक्तिकरण का अवसर प्रदान करेगा।

विज्ञापन 3

रोजगार मेले के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश भर मे 70 हजार से अधिक अभ्यार्थियो को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्त पत्र सौपे एवं सभी अभ्यार्थियो को संबोधित किया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5

रोजगार मेले मे नियुक्त पत्र प्राप्त करने वाले नव नियुक्त, केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओ मे पदस्थापित किए गये है, जैसे डाक विभाग, भारतीय रेलवे-पूर्व, सैन्य अस्पताल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, राष्ट्रीकृत बैंक, सिडबी, पीएफआरडीए, हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड इत्यादि।

इस अवसर पर अभिजीत फूकन, आर्थिक सलाहकार, वित्तिय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार , चेतन कुमार जैन, प्रधान आयुक्त,सी.जी.एस.टी-सीबीआईसी, भारत सरकार एंव कमलेश कुमार चौधरी संयोजक महाप्रबंधक, राजस्थान राज्य बैंकर्स समिति जयपुर एवं महाप्रबंधक बैक ऑफ बड़ौदा भी उपस्थित थे।

अजमेर में आयोजित रोजगार मेले में आज 83 अभ्यर्थियों को केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुनराम मेघवाल के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए। देशभर के 70,000 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए विभिन्न स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों के क्रम में अजमेर के जवाहर रंगमंच में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सांसद भगीरथ चौधरी, विधायक श्रीमती अनिता भदेल, महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा, उपमहापौर नीरज जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री मेघवाल ने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिन लोगों को आज नियुक्ति मिली है, उन्हें इस अवसर का उपयोग देश की सेवा करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से करना चाहिए। इस अवसर पर 83 अभ्यर्थियों को भारतीय रेलवे, डाक विभाग, केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग व विभिन्न बैंकों में नियुक्तियों के पत्र सौंपे गए।

रोजगार मेले का आयोजन आज जोधपुर में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। उन्होंने डीआरडीओ, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय रेल, एम्स जोधपुर, भारतीय पोस्ट, आईआईटी जोधपुर एवं राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया में विभिन्न पदों पर चयनित 135 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए ।

इस अवसर पर कार्यक्रम में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र कुमार जैन, वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार डायरेक्टर बैंकिंग ऑपरेशन श्री हार्दिक मुकेश सेठ, श्री पंकज कुमार सिंह मण्डल रेल प्रबन्धक, जोधपुर एवं सुरेश चन्द्र बुंटोलिया उपमहाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ोदा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को पंकज कुमार सिंह एवं आर. के. गुप्ता ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के एजीएम अभिमन्यु चारण, क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल सक्सेना एवं डीआरडीओ, भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय रेल, एम्स जोधपुर, भारतीय पोस्ट, आईआईटी जोधपुर एवं यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया आरएमजीबी तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button