पशु पालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में बैठक की गयी।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी। हैदरगढ ब्लाक में खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी तथा पशु पालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में बैठक की गयी। बैठक में गोशालाओं की व्यवस्था को कैसे दुरुस्त किया जाए इस सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया की अधिकांश गोशालाओं में छायादार वृक्ष नही है, छाया के लिए शेड उपलब्ध है परन्तु वृक्षों के अभाव में पशुओं को गर्मी एवं धूप का सामना करना पडता है। इस समस्या को दूर करने के लिए चबूतरा बनाकर वन विभाग के मानकों के अनुसार टीगार्ड बनाकर छायादार वृक्ष जैसे- पीपल, बरगद, पाकड़ के बड़े वृक्ष लगाए जाए तथा ग्राम सभा में चारागाह की जमीन चिन्हित की गयी है। उसका घेरबाड करते हुए नैपियर मल्टीकट ग्रास लगाने के निर्देश दिए गए। गेरावा सिथुमऊ बेहटा गोशाला का निरीक्षण किया गया। 200 पशु क्षमता की गेरावा गौशाला प्रारम्भ की गई है। अभी शुरूआत में 14 पशु संरक्षित किये गये है।

गौशाला का निर्माण तेजी से चल रहा है एवं अंतिम चरण में है। चारा भूसा की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत के खाते में 200 पशुओं हेतु अग्रिम धनराशि दिनांक 09.06.2023 दी गई है। अभी कोई भी धनराशि खर्च अथवा निकासी नहीं की गई है। जैसे-जैसे पशुओं की संख्या बढेगी धनराशि खर्च की जाएगी।




