नोडल राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, बाराबंकी के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव ने बताया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज
बाराबंकी। नोडल राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, बाराबंकी के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव ने बताया कि दिनांक-12.06.2023 को समय प्रातः 10ः00बजे से संस्थान परिसर में ‘प्रधानमंत्री शिक्षुता मेला’ का आयोजन किया गया।
उक्त अप्रेटिंसशिप मेले में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु जनपदीय कम्पनियों में जे0एड0एफ0 कार्मिशयल व्हीकल एडवांस कन्ट्रोल सिस्टम प्रा0लि0, सोमैयानगर बाराबंकी द्वारा कुल 14
आई0टी0आई0 प्रशिक्षार्थी एवं एस0सिंह सर्विसेज आवास विकास

कालोनी, बाराबंकी द्वारा कुल 03 आई0 टी0आई0उत्तीर्ण
प्रशिक्षार्थिनियों का चयन किया गया। इस प्रकार मेले में आई0टी0आई0 उत्तीर्ण कुल 17प्रशिक्षार्थियों को
अप्रेटिंसिशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।
चयनित अभ्यर्थियों को सम्बन्धित कम्पनियों द्वारा रूपये 7700/- से रू0 10300/- तक का स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।
इस मौके पर नोडल प्रधानाचार्य ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में निरन्तर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया।




