केन्द्रीय संचार ब्यूरो और आयकर विभाग की ओर से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज
Jaipur
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक कार्यालय, जयपुर की ओर से आज आयकर विभाग के आधिकारियों एवं कर्मचारियो के लिए योग दिवस काउंटडाऊन के तहत एक विशेष जागरूकता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे प्रधान आयकर आयुक्त पीयूष जैन, मीता सिन्हा व आयुक्त अवधेश कुमार संजय धारीवाल, मीनक्षी बोहरा, अभिषेक शर्मा तथा संयुक्त आयुक्त अभिषेक देवल के साथ ही आयकर अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधान आयकर आयुक्त पीयूष जैन ने कहा कि योग, दैनिक दिनचर्या मे तनाव से बचाव एवं मन को संतुलित और स्वस्थ रखने का श्रेष्ठ उपाय है। उन्होने सभी अधिकारी एंव कर्मचारियो से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली मे अपनाने की अपील भी की।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक राम खिलाड़ी मीणा ने इस मौके पर कहा कि केन्द्रीय संचार ब्यूरो जयपुर मे विभिन्न केन्द्रीय कार्यालयों मे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सहयोग से सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एक विश्व एक स्वास्थ्य की मुहिम को आगे ले जाने का कार्य योगाभ्यास कार्यक्रमों के माध्यम से कर रहा हैl इस विशेष अभियान के तहत जयपुर में यह तीसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया | इससे पहले 2 जून को मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय जयपुर तथा 7 जून को सीआरपीएफ़ सैक्टर मुख्यालय नायला में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। कल उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राष्ट्रिय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के सहयोग से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा | आगामी दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे |

इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सहायक आचार्य डॉ पुनीत चतुर्वेदी के नेतृत्व में डॉ. संतोषी डॉ. कैलाश, डॉ गिरधर एवं डॉ. कोमल द्वारा योग आसनों/क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम मे कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रदर्शन कर दैनिक जीवन मे स्वस्थ रहने की अपील भी की गई l उच्च रक्तताप एवं मिरगी के रोग वाले व्यक्तियो को कपाल भाति का अभ्यास सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गयी । उन्होने ऐसिडिटी के रोगी के लिए शीतली एवं शीतकारी करने तथा तनाव और अनिद्रा के लिए भ्रामरीं एंव कमरदर्द के लिए भुजंगासन, शलभासन एंव अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक संतोष वेंकटरमन ने किया।


