Advertisement
बाराबंकी

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ द्वारा प्रारम्भ की गयी है।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज

बाराबंकीक्रीड़ा अधिकारी द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्टस कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित स्पोर्टस कालेजों में वर्ष 2023-24 के कक्षा -06 में प्रवेश हेतु ओनलाईन प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 06.06.2023 को सचिव प्रबन्ध समिति उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ द्वारा प्रारम्भ की गयी है। ऑनलाइन करने हेतु निम्न प्रक्रिया बिन्दुवार प्रस्तावित है:-

अभ्यर्थी का वेबसाइट http://khelsathi.in/application/online Admission. अथवा कालेज की वेबसाइट sportscollegelko in पर उपलब्ध कराये गये लिंक को सेलेक्ट करके निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदन किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा-05 की मार्कशीट, आधार कार्ड अथवा रजिस्ट्रार द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण पत्र अथवा स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति होनी चाहिए। सर्वप्रथम अभ्यथी उपरोक्त लिंक पर जाकर अपना पंजीकरण करेगा। तदोपरान्त मोबाईल नम्बर / ईमेल पर ओ०टी०पी० तथा लाग इन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। अभ्यर्थी उसी लॉगइन आईडी पासवर्ड से लागइन करके नवीन पासवर्ड बनायेगा। तदपश्चात नये पासवर्ड से पुनः लागइन करके कर्म भरेगा। अभ्यर्थी ऑनलाईन फर्म में एपलिन्ट डिटेल एजुकेशनल क्वालिफिक एड्रेस (पता) डाक्यूमेन्ट अपलोड, घोषणा तथा अन्त में ऑनलाईन रू0 200/- प्रेसेन्ट करेगा ( बेसेन्ट के उपरान्त अभ्यर्थी अपना फार्म एवं पेमेन्ट स्लिप प्रिन्ट करेगा।अभ्यर्थी आवेदन करने हेतु अपने ऑनलाइन फार्म के साथ आयु (आधार / जन्मतिथि प्रमाण-पत्र) एवं शिक्षण (कक्षा-05 की मार्कशीट) के प्रमाण पत्र की छायाप्रति सक्षम कर सम्बन्धित खेल की प्रारम्भिक चयन परीक्षा में निर्धारित स्थल, तिथि एवं समय पर प्रतिभाग करेगा। प्रवेश हेतु आयु सीमा दिनाक 01.04.2011 से पहले और 31.03.2014 के बाद का जन्म न हो अर्थात दिनांक 01.04.2023 को अभ्यर्थी की आयु 9 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या / देवीपाटन में दिनांक 15.06.2023 को वालीबाल एवं बैडमिन्टन (बालिक/बालिका फुटवाल व क्रिकेट (केवल बालक वर्ग) तथा जूडो(केवल बालिका वर्ग) एवं दिनांक 16.06. 2023 को एथलेटिक्स (केवल बालक वर्ग) तैराकी, कबड्डी (बालक वर्ग) एवं हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती (बालक/बालिका वर्ग) में प्रारम्भिक चयन/ ड्रायल्स प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगी।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button