जनपद में संचालित प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफ0आर0यू0 ) में प्रसूताओं के सिजेरियन प्रसव में जनता में बढ़ा विश्वास।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। प्रसव के समय आने वाली दिक्कतों में जनता का रुख अधिकतर प्राइवेट चिकित्सालयों की तरफ रहता है। सरकारी संस्थानों में समस्त प्रकार की सुविधाएं होते हुए भी जनता के मन में संशय बना रहता है। परन्तु यदि हम विगत पांच माह में बाराबंकी जनपद को देखें तो जिलाधिकारी महोदय के दिशा-निर्देशों के क्रम में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाराबंकी के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में बाराबंकी जनपद में 53 सिजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये गये। जिससे जनता का विश्वास प्रथम संदर्भ इकाइयों की ओर बढ़ा है। यहां यह भी अवगत कराते चले कि जनपद बाराबंकी के प्रथम संदर्भन इकाइयों में 05 स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं 06 आपातकालीन प्रसूती देखभाल विशेषज्ञ, 03 निष्वेतक और 15 पूर्ण प्रशिक्षित उपचारिकायें हैं। माह सितम्बर में 04, अक्टूबर में 11, नवम्बर में 14 एवं दिसम्बर में 24 सफलतापूर्वक सिजेरियन प्रसव सम्पन्न कराये गये । सरकारी संस्थाओं की ओर बढ़ता हुआ जनता का लगाव उत्तर प्रदेश सरकार की विकास स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का एक मॉडल बनता हुआ दिखाई दे रहा है।




