जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने हेतु कार्यक्रम किया गया निर्धारित
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 01.11.2021राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उपजिला निर्वाचन अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि अर्हता तिथि 01.01.2022 के आधार पर जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 01 नवम्बर 2021 से, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक, विशेष अभियान तिथियाॅ 07, 13, 21, 27 नवम्बर 2021 तक तथा दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसम्बर, 2021 तक निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2022 तक निर्धारित की गयी है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों यथा-जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों इत्यादि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि 01 नवम्बर, 2021 से 05 जनवरी, 2022 तक मध्य स्थानांतरित करने पर रोक लगा दी है।
————————–




