Advertisement
बाराबंकी

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। मा० मुख्यमंत्री, उoप्रo द्वारा सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जन-मानस में जागरूकता लाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 17.07.2023 से 31.07.2023 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनाये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 17.07.2023 को प्रथम दिवस के रूप में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के प्रस्तावित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्य मंत्री उ०प्र० सरकार, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति श्री सतीश शर्मा, जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री अरूण कुमार सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन). अयोध्या श्री विश्वजीत प्रताप सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्रीमती अंकिता शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्री संतोष देव पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता श्री आर०के० राम, श्री डी०के० चौधरी. सहायक अभियन्ता श्री अशोक कुमार, यात्री / मालकर अधिकारी, श्री उमाशंकर मिश्र, थानाध्यक्ष कोतवाली श्री संजय मौर्या, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री नन्द लाल यादव व स्काउट गाइड श्री राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी के साथ-साथ श्री इन्द्रभूषण सिंह आशय फाउण्डेशन व परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

जनपद के स्काउट गाइड के छात्र / छात्राएं द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया। रैली के शुभारम्भ में सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारी गणों द्वारा माननीय राज्य मंत्री उoप्रo सरकार, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति श्री सतीश शर्मा जी को पुष्पगुच्छ भेट करते हुए स्वागत किया गया तत्पश्चात माननीय मंत्री जी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक कराया एवं माननीय मंत्री जी के अभिभाषण के पश्चात माननीय मंत्री जी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति नियमों की शपथ दिलायी गयी एवं रैली को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया एवं रैली के साथ-साथ परिवहन विभाग का प्रचार रथ भी मौजूद था, जिसमें पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा संदेश दिया गया।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button