केमिकल से भरा एक टैंकर पलटा लगी भंयकर आग कड़ी मस्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। रविवार की सुबह मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी- गोंडा – बहराइच हाईवे पर केमिकल लेकर बाराबंकी की ओर आ रहा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कुछ ही देर में टैंकर आग का गोला बन गया। भीषण आग के कारण हाईवे पर यातायात हो गया ठप हो गया। सूचना मिलने पर अफरा- तफरी मच गई।
मसौली पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। कई घंटों की मेहनत के बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान हाईवे पर पूरी तरह से यातायात ठप रहा।

थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि बाराबंकी गोंडा बहराइच हाईवे पर थाना क्षेत्र के पशु बाजार के पास भोर पौने चार बजे एक टैंकर किसी वाहन की टक्कर से पलट गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचने पर टैंकर जलता हुआ।

आग की लपटे विकराल रूप ले रही थी । आनन फानन में बाराबंकी और रामनगर से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है, यातायात को सुचारू करा दिया गया है।




