बाराबंकी
01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से करीब 25 लाख रूपये कीमती अवैध स्मैक, 01 चोरी की अदद मोटर साइकिल व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
बाराबंकी l थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त अभिषेक उर्फ अरविन्द पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम हसनपुर मजरे गड़ेरिया डीह थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी को बंधवा अण्डरपास, थाना सुबेहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 255 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 25 लाख रूपये) व 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल (हीरो सुपर) UP 32 HH 5979 व 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुबेहा पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त द्वारा उपरोक्त मोटर साइकिल व मोबाइल फोन को चारबाग जनपद लखनऊ से चोरी करना स्वीकार किया है।




