
रिपोर्ट :-उज्जवल कुमार
साहिबगंज।गंगा किनारे तालझारी प्रखंड के मदन शाही सकरी गली के समीप गंगा नदी के तट पर शुक्रवार को दोपहर एक मृत डॉल्फिन को वाचर ने गश्ती के दौरान अमृत डॉल्फिन देखा ।इसकी सूचना वन क्षेत्र पदाधिकारी को दिया गया। सूचना मिलते ही वनरक्षक इंद्रजीत कुमार दास , वाचर राजेश ठाकुर, श्याम कुमार रविदास टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन के बाद अमृत डॉल्फिन को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तालझारी स्थित वन कार्यालय लाया गया। वन कार्यालय के समीप मृत डॉल्फिन का सीईओ सब वीडियो राम सुमन प्रसाद वन कार्यालय पदाधिकारी वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे की उपस्थिति में चार सदस्य पशु पदाधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह बरहरवा के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एहतेशामल हक और बरहेट के डॉक्टर दीपक कुमार ने पोस्टमार्टम किया चिकित्सा पदाधिकारी ने मृत डॉल्फिन का लिवर, किडनी, गुर्दा सहित कुछ विशेष अंग का संग्रह किया है ।जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके बताया गया है कि अमृत डॉल्फिन 4 फीट लंबा और लगभग 35 किलो वजन का था।इसके सैंपल का जांच के लिए रांची भेजा जाएगा पोस्टमार्टम के पश्चात वन विभाग के समीप डॉल्फिन का अंतिम संस्कार किया गया। डॉल्फिन की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। मौके पर वाचन राजेश ठाकुर श्याम कुमार रविदास राजेश ठाकुर उपेन तुरी सहित अन्य मौजूद थे।


